फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The increased demand for flowers... the price of color and fragrance doubled

Basti News: फूलों की बढ़ी मांग... दाेगुनी हुई रंगत और खुखबू की कीमत

Mon, 16 Feb 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The increased demand for flowers... the price of color and fragrance doubled
गांधीनगर में सजी फूलों की दुकान संवाद
बस्ती। सहालग के दौर में फूलों का कारोबार चमक उठा है। गुलाब से लेकर गेंदा के फूल से दूल्हे की कार ही नहीं जयमाल के स्टेज तक की सजावट की जा रही है। जयमाला, सेहरा, दूल्हे के वाहन आदि की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने से दाम दोगुना हो गए है। इससे कारोबारी निहाल हो उठे हैं।
विज्ञापन

शादी की खुशी में लोग महंगाई की परवाह किए बगैर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। शहर के महिला पीजी कॉलेज के सामने और कंपनीबाग शिवमंदिर के पास फूलों की मंडी है। इसके अलावा गांधीनगर पक्के बाजार, रोडवेज और मंगल बाजार में फूल विक्रेताओं की कई दुकानें है। यहां कई प्रकार के फूल उपलब्ध हैं और ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। बताया गया कि सहालग सीजन में फूलों के कारोबारी शादी वाले घरों में मांग के मुताबिक विभिन्न किस्म के फूलों की आपूर्ति करा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां के फूल विक्रेता लखनऊ और बनारस की मंडियों से फूल मंगा रहे हैं। घर और स्टेज सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों की मांग भी बढ़ गई है। फूल विक्रेता अनिल माली, रवि माली और सुशील माली ने बताया कि 20 दिन में गेंदा और गुलाब के दाम दोगुना हो गए हैं। अब गेंदा 120 रुपये किलो और गुलाब 200 किलो बिक रहा है। फूलों की बनारस और लखनऊ मंडी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब के फूलों की जयमाला पांच सौ से चार हजार रुपये, कार की सजावट दो हजार रुपये से चार हजार रुपये, घर सजाने के लिए पांच हजार रुपये और मंडप सजाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक की बुकिंग की जा रही है। पछुआ हवा तेज चलने से आने वाले गेंदा का फूल तेजी से सूख भी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed