फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The In-charge Executive Officer inspected the Kanwar Yatra routes in Nagar Panchayat Bhanpur.

Basti News: पति पर जहर पिलाकर पत्नी को मार डालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The In-charge Executive Officer inspected the Kanwar Yatra routes in Nagar Panchayat Bhanpur.
बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव की रहने वाली किसलावती ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी अर्चना 25 वर्ष की शादी 13 मई को शिवम उर्फ रामवृक्ष निवासी ग्राम सोनौरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के साथ हुई थी। पति शिवम और उसके परिवार के लोग दहेज में गाड़ी व तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं दे पाने पर उनकी बेटी को मारने पीटने के साथ प्रताड़ित किया जा रहा था। वह जान बचाकर एक माह पूर्व अपने मायके तिलौरा चली आई थी। पिछले दो अगस्त को दिन मे 11 बजे उसके पति शिवम घर आया और जहर पिलाकर भाग गया। उनका बेटा सौरव यादव जब घर पहुंचा तो अर्चना ने बताया कि उसका पति जहर पिलाकर भाग गया। इलाज के लिए सीएचसी रुधौली ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पति शिवम और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed