फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The importance of protecting the earth was explained to children through competitions

Basti News: प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों को बताया धरा के संरक्षण का महत्व

Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The importance of protecting the earth was explained to children through competitions
भानपुर/बनकटी। पृथ्वी दिवस पर चित्रकला, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आदर्श नगर पंचायत भानपुर की ओर से प्राथमिक विद्यालय बनवधिया में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों को पृथ्वी के सरंक्षण, पौधारोपण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संरक्षण व प्रदूषण रोकने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों के बीच पर्यावरण व स्वच्छता पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन एडीएम प्रतिपाल चौहान व अधिशाषी अधिकारी ऋचा सिंह ने किया। कार्यक्रम में खेलो आकांक्षी नगर योजना के शिवकुमार यादव, रवि सिंह, नीतीश, वीरेंद्र कुमार, अविनाश मिश्रा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में प्रधानाध्यापक मो. इकबाल की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता व पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद चौधरी व मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने भी पौधरोपण किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने पृथ्वी दिवस से संबंधित चित्रकारी और पोस्टकार्ड लेखन गतिविधि में भाग लिया। इनमें कक्षा आठ की जासिका प्रथम, रागिनी द्वितीय, कक्षा सात की अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ के निकेश प्रथम, जासिका द्वितीय, उमंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शुक्ला, बबलू दूबे, राम अक्षयवर, संगीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed