फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The heroes and heroines mesmerized with their display of valor

Basti News: वीरों-वीरांगनाओं ने शौर्य प्रदर्शन से किया मंत्रमुग्ध

Fri, 06 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The heroes and heroines mesmerized with their display of valor
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से श्री दुर्गा मंदिर दुबौली दूबे में चल रहे शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर का वीर-वीरांगनाओं के शौर्य प्रदर्शन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्धिसागर दूबे ने कहा कि चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों को जरूर भेजें। इससे राष्ट्र भक्त और स्वावलंबी युवा निकलेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक विनय पंवार और राहुल आर्य के नेतृत्व में बच्चों ने लेजियम, डंबल, सूर्य नमस्कार, तलवार, लाठी, कराटे, किक आदि का प्रदर्शन कर वीरता व स्वाभिमान के भाव भरे। प्रदर्शन में अंकिता प्रजापति को शिविर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। शारीरिक में केशरीनंदन प्रजापति, आराध्या पाठक और बौद्धिक में हर्षित शर्मा, लेजियम में अभिनव उपाध्याय को प्रथम और श्रद्धा को बाल पुरस्कार मिला। इस मौके पर कमला दत्त पाठक, अनिल दूबे, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, ओम प्रकाश दूबे, महादेव दूबे, लालचन्द्र, गब्बर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed