फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The health of two lakh people is being compromised

Basti News: दो लाख लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The health of two lakh people is being compromised
जलकल कार्यालय में बना ओवरहेड टैंक दिख रहा बदरंग संवाद
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में बजट का रोड़ा है। धनराशि न होने के कारण ओवरहेड टैंकों की जहां साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, वहीं, शीर्ण-जीर्ण ओवरहेड टैंक की मरम्मत भी नहीं हो पा रहा है। इससे नपा प्रशासन उलझन में है। बताया गया कि डेढ़ करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। मिलने पर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पुराने तैयार ढाचे और पाइपलाइन के जरिये अभी जलापूर्ति हो रही है। हालांकि, विभाग का दावा है कि कहीं-कहीं नई पाइप लाइन के जरिये भी जलापूर्ति की जा रही है। लेकिन, अधिकांश मोहल्ले पुराने संसाधनों पर ही निर्भर हैं। इससे अक्सर लीकेज और पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। नपा प्रशासन का कहना है कि डेढ़ करोड़ का डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा गया है। वहां से बजट मिलने के बाद सभी पुरानी पानी टंकियों की रिपेयरिंग होगी। खराब ब्लीचिंग घोल पाउडर डोजर मशीन की दशा भी सुधारते हुए क्रियाशील कराएंगे। देखा जाए तो वर्तमान में शहरी क्षेत्र में तीन लाख से अधिक आबादी है।
विज्ञापन

इसमें से करीब दो लाख से अधिक लोग नगर पालिका के पानी पर निर्भर हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि ओवरहेड टैंक की मरम्मत का कार्य बजट आने के बाद शुरू किया जाएगा। नगर पालिका ने 15 वर्ष पुराने छह से अधिक प्रमुख टैंकों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मांगा है। बताया गया कि इन टैंकों की जर्जर स्थिति है, जिसे सुधारा जाएगा। इंदौर में दूषित जल कांड के बाद नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में नपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ओवरहेड टैंक की दशा बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के अभाव में जर्जर और रंग-रोगन न होने से बदरंग हुए ओवरहेड टैंक की स्थिति सुधरेगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के कटरा पानी टंकी, कटेश्वर पार्क के पास लगी टंकी, गोशाला पांडेय बाजार और जलकल कैंपस के साथ जिला अस्पताल और अन्य टंकियों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव है।

इस बाबत ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर के पेयजल व्यवस्था के लिए स्थापित ओवरहेड टैंक 15 वर्षों की अवधि पूरी होने से जर्जर सहित सीपेज की समस्या आ रही थी। छह प्रमुख ओवरहेड टैंक के मरम्मत सहित रंगाई-पुताई के लिए बजट मांगा गया है। बजट आने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed