{"_id":"69767977bdc228ac30049450","slug":"the-health-fair-was-crowded-with-patients-suffering-from-viral-and-skin-diseases-basti-news-c-207-1-bst1005-152000-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोग्य मेले में वायरल और त्वचा रोग से परेशान मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोग्य मेले में वायरल और त्वचा रोग से परेशान मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन
पीएचसी बनकटी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजीव निगम स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में मरीजों की संख्या कम दिखी। हालांकि, यहां पहुंचे कुल 337 मरीजों की सेहत जांची गई और आवश्यक दवा देकर घर भेजा गया। कहीं-कहीं एलोपैथ चिकित्सक न होने पर आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार किया। मेले में वायरल फीवर और त्वचा रोग के मरीज अधिक आए।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 49 मरीजों को परामर्श दिया। बुखार और स्किन के मरीज अधिक थे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 53 मरीजों की जांच की। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी में 16 मरीज आए। डॉ. युसुफ खान ने बताया कि दस्त, सांस और त्वचा व एलर्जी के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, बबिता अग्रहरि, अंबिका गौड़, ओपी यादव, विनोद चौधरी राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 14 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट जगदम्बा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
वाल्टरगंज संवाद के अनुसार पीएचसी वाल्टरगंज में डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने आए मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 26 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. प्रशंसा जायसवाल ने बताया कि मेला में बुखार, जुकाम, खांसी, सर्दी, सांस के मरीज अधिक थे।चीफ फार्मासिस्ट एके दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय भगवान दास, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
विज्ञापन
दुबौलिया संवाद के अनुसार, पीएचसी चिलमा बाजार में 20 मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि खांसी-जुकाम और बुखार के रोगी अधिक थे। पीएचसी बभनान में होम्योपैथ डॉक्टर ने उपचार किया। पीएचसी मंझरिया में फार्मासिस्ट ने उपचार किया। इससे कई मरीज निराश लौट गए।
-- -
सीएमओ ने पीएचसी बनकटी व बानपुर का किया निरीक्षण
जिले में आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ पहले बनकटी पीएचसी पर पहुंचे। निरीक्षण के समय तक 15 मरीजों की जांच हुई थी। कम मरीज मिलने पर सीएमओ ने सुधार के लिए निर्देशित किया। डॉ. अभिषेक यादव को निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव संख्या बढ़ाए। साफ-सफाई में सुधार के लिए भी कहा। एएनएम अंजलि चौधरी से जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ पीएचसी बानपुर पहुंचे। यहां आठ मरीजों की जांच हुई थी। डॉ. विवेकानंद को आवश्यक निर्देश दिए।