{"_id":"6568dbda2e1851979202d704","slug":"the-groups-friends-kept-waiting-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7725-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समूह की सखियां करती रहीं इंतजार, नहीं आए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समूह की सखियां करती रहीं इंतजार, नहीं आए सचिव
Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के पंचायत भवन पर बैठक में सचिव का इंतजार करती महिलाएं ।
खुली बैठक में होना था सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। हर्रैया ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतपुर में सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के चयन में मनमानी की शिकायत समूह की सखियों ने बीडीओ से की थी। इसके बाद बीडीओ ने सचिव को निर्देश दिए थे कि 30 नवंबर को पंचायत भवन पर खुली बैठक की जाए। बृहस्पतिवार को बैठक के लिए दिनभर समूह की सखियां सचिव तुफैल अहमद का इंजतार करती रहीं, लेकिन वह नहीं आए।
उल्लेखनीय है कि केयर टेकर के चयन में अनियमितता की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने सचिव व प्रधान को निर्देश दिए थे खुली बैठक कर केयर टेकर का चुनाव किया जाए। बैठक का एजेंडा तय होने के बाद भी सचिव नहीं पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि तय एजेंडे में सचिव का न पहुंचना गंभीर है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।