{"_id":"15380693699ea68347433102484530e0","slug":"the-government-s-communal-agenda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार का एजेंडा ही सांप्रदायिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार का एजेंडा ही सांप्रदायिक
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंयुवा के संरक्षक व सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार का एजेंडा ही सांप्रदायिक है। एक साजिश के तहत पूरे प्रदेश को दंगे की आग में झोंका जा रहा है। समाज को बांटने का काम सपा सरकार कर रही है।
वे बुधवार को हिंयुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष की खुशी के लिए नीतियां बना रही है। इस वर्ग के पेशेवर व माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।
नवरात्र, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन में जगह जगह व्यवधान डाला गया।वर्ग विशेष के जुलूस में जमकर तांडव किया गया। पुलिस प्रशासन ने उपद्रियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाए पीड़ितों को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
महंत ने कहा कि शोहरतगढ़ में एक व्यापारी की हत्या और पुलिस संरक्षण में नगर पंचायत चेयरमैन के घर में घुसकर नग्न तांडव करने की घटना में प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
सरकार की कार्रवाई एक पक्षीय है, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। इसके बाद महंत आदित्यनाथ आवास विकास कालोनी में एक और व्यक्ति के घर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।