फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The goons beat the uncle and nephew with an iron pipe, FIR against four people

Basti News: दबंगों ने चाचा-भतीजे को लोहे के पाइप से पीटा, चार पर प्राथमिकी

Tue, 12 May 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The goons beat the uncle and nephew with an iron pipe, FIR against four people
बस्ती। शहर के कटरा मोहल्ले में सोमवार को खूनी संघर्ष हुआ। दबंगों ने सरेआम चाचा भतीजे को लोहे की पाइप से प्रहार लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के आनंद नगर कटरा निवासी अल्ताफ अंसारी पुत्र रियाज अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे थे। विपक्षीगण अपनी दुकान के सामने गाली देते हुए ईंट व लोहे के पाइप से उन्हें मारने लगे। जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए उनके चाचा आरिफ अंसारी को भी दबंगों ने जमकर पीटा। चाचा भतीजा दोनों खून से लथपथ हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के पहुंचने दबंग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर इब्राहिम, शम्स आलम, इब्राहिम की बहन, और पोलू निवासीगण आनंद नगर कटरा थाना कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चारों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल चाचा भतीजे का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed