फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl went with her lover with jewelery and cash

Basti News: जेवर और नकदी के साथ प्रेमी के साथ गई युवती

Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The girl went with her lover with jewelery and cash
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की एक युवती को करीब 70 लाख रुपये का जेवर सहित भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि संतकबीरनगर जिले के महुली थाने के परमेश्वरपुर उर्फ मुड़ियारी चौराहा निवासी शुभम गुप्ता ने उसकी लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया। पांच अक्तूबर को दोपहर एक बजे लड़की को डरा-धमका कर घर में रखे 275 ग्राम सोने का व 700 ग्राम चांदी का जेवर, चांदी का सिक्का, कीमती नग एवं 29 हजार रुपये नकद चोरी कराया और उसे लेकर भाग गया। उसके इस कृत्य में शुभम का पिता राज कुमार गुप्ता, भाई रवि गुप्ता, मां बिन्दु भी शामिल हैं। एसओ महेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed