फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl went away with the young man, police is searching for her

Basti News: युवक के साथ चली गई युवती, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 03 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The girl went away with the young man, police is searching for her
कप्तानगंज(बस्ती)। गांव के प्रेमी संग युवती चली गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने युवक के बारे में पता किया तो वह भी लापता था। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। कप्तानगंज एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तीन पर केस
सोनहा। पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के रुकसाना खातून पत्नी इरशाद का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के असगर, असगर की मां नाजमा व शफिया ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया तहरीर के मुताबिक तीन के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भानपुर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

अवैध लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार
बस्ती। नगर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से लकड़ी कटवाकर तस्करी करने के आरोप में नगर बाजार कस्बे के रहने वाले दो आरोपियों को अवैध लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया। एसओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक नगर कस्बा निवासी इकबाल और मोहम्मद जुन्तेकाम को पांच बोटा गूलर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में किन्नर समेत चार पर केस
बस्ती। पुरानी रंजिश में कटरा में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के बजहिया निवासी अमित यादव ने तहरीर दी है। बताया कि बुधवार को अपने भाई संजय कुमार यादव के साथ मुकदमे की पैरवी करके घर जा रहा था। तहसील के पिछले गेट के सामने भाई संजय पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने लोहे की राॅड, हाॅकी व लात-घूसों से संजय यादव को मारा। पुलिस ने सुमन किन्नर निवासी आमा टिनिच थाना गौर, शिव कुमार व दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। संवाद
किशोरी को भगा ले जाने का केस
बस्ती। कलवारी पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि शादी का झांसा देकर जौनपुर जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र के सवंसा निवासी उसका रिश्तेदार राजेश उसकी 15 वर्षीय पुत्री को भगा ले गया। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
पेड़ से टकराई बाइक, बस्ती के युवक की मौत

मनकापुर (गोंडा)। टिकरी-मनकापुर मार्ग पर रुदापुर के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघरवा नेवादा निवासी सुमित कुमार सोनकर (22) शुक्रवार दोपहर मनकापुर के गोहन्ना में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। दोपहर तीन बजे मनकापुर-टिकरी मार्ग पर रुदापुर माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन की टक्कर से सुमित की बाइक पेड़ से टकरा गई। गंभीर चोटें आने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के भाई सूरज ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है।
सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता कल्लू की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। सुमित अपने बड़े भाई सूरज (26) छोटे भाई राजा (20) व मां रेशमा के साथ दिल्ली में रहकर रोजगार करते थे। सुमित की शादी होनी थी। इसके लिए पूरा परिवार पैतृक गांव आया हुआ था। बीते बृहस्पतिवार को परिवार के लोग सुमित के लिए लड़की देखने गए थे।


-
शव वाहन से टकराई डीसीएम, तीन घायल

करनैलगंज (गोंडा)। परशुपुर मार्ग पर गोनई गोसाईं पुरवा बाबागंज के पास शुक्रवार को शव वाहन की सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। वाहन लुधियाना से शव लेकर वजीरगंज जा रहा था। हादसे में शव वाहन में सवार वजीरगंज निवासी राहुल चौहान, मोहित चौहान और लुधियाना निवासी परमेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed