फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl students visited and saw the functioning of the CHC.

Basti News: छात्राओं ने भ्रमण कर देखा सीएचसी का कामकाज

Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The girl students visited and saw the functioning of the CHC.
भानपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बडोखर की छात्राओं ने मंगलवार को सीएचसी का भ्रमण किया। छात्राएं शिक्षकों के साथ अस्पताल पहुंचीं और मरीजों के पंजीकरण से लेकर इलाज व अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रामनगर की नोडल शिक्षिका शिखा पांडेय के नेतृत्व में पहुंची छात्राओं का स्वागत अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षक की भांति अस्पताल में उपलब्ध मशीनों और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने दवाओं के वितरण, जांच की प्रक्रिया और मरीजों की देखभाल की व्यवस्थाओं को भी नजदीक से देखा। शिक्षक विनोद कुमार, रवि प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed