फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The functioning of the oxygen plant will be tested through mock drill

Basti News: मॉकड्रिल से परखेंगे ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता

Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The functioning of the oxygen plant will be tested through mock drill
बस्ती। मुख्यालय पर स्थित मेडिकल कॉलेज सहित तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था परखने के उद्देश्य से बुधवार 2 अप्रैल को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीम गठित की गई है। इसमें चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ शामिल किए गए हैं। शासन के निर्देश पर अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। समय- समय पर मॉकड्रिल कर तैयारियों का आंकलन भी किया जाना है। इसके दृष्टिगत जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में 2 अप्रैल को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है। सभी जगहों पर अलग- अलग टीम क्रियाशील रहेगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इनमें से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में सिलेंडर के जरिए बाहर से ऑक्सीजन मंगाई जाती है। मेडिकल कॉलेज के कैली चिकित्सालय में कोरोना काल में ऑक्सीजन के संकट से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना तो करा दी गई, लेकिन इसके संचालन में रोड़ा फंसा है। वहां भी ऑक्सीजन बाहरी सप्लाई पर ही अमूमन निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed