फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The fire wreaked havoc on the third day also

Basti News: तीसरे दिन भी आग ने बरपाया कहर, दो सौ बीघा फसल राख

Sat, 08 Apr 2023 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 08 Apr 2023 05:14 PM IST
सार

बेलवाडाड़ के लेखपाल संजीव यादव व कुसौरा के लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने लगभग चार लाख बीस हजार की क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। उप जिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार दुबे ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी। यथा शीघ्र क्षति पूर्ति का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
The fire wreaked havoc on the third day also
पैकोलिया थानाक्षेत्र के चांदा बुजुर्ग गांव में गेहूं में आग लगने पर खेत की जुताई कर आग नियंत्रि

विस्तार

बस्ती जिले में आग की घटनाएं लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कलवारी क्षेत्र के कुसौरा, बेलवाडाड़, गौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री गांव के राजस्व गांव शिवा और खजुहा खापड़, पैकोलिया थानाक्षेत्र के पचपेड़वा चांदा गांव के सिवान में लगी आग में करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनमें शिवा और खजुहा खापड़ गांव में अज्ञात कारणों से, चांदा बुजुर्ग में ट्रांस्फार्मर के पास शार्ट सर्किट से आग की घटनाएं हुईं। राजस्व विभाग की टीम इन घटनाओं में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।

विज्ञापन


आग से बेलवाडाड़ व कुसौरा के 37 किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल जली
बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ व कुसौरा गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 37 किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर बेलवाडाड़, कुसौरा के अलावा बघौड़ा, पड़री, कलवारी व कुसौरी के ग्रामीण व उपनिरीक्षक पवन मौर्य टीम के साथ पहुंचे। पछुआ हवा तेज होने से देखते ही देखते बेलवाडाड़ के चंद्रभान, उदयभान, सूर्यभान, विजय कुमार, शिवकुमार, शाहआलम, सबरे आलम, शहजाद आलम, मेराज आलम, मेहनाज खातून, रफीकुन्निशा, रामआसरे, रामप्रताप, रामचन्द्र, हरिश्चंद्र, रणधीर, अश्वनीकुमार, परशुराम, कौशल कुमार, मनोज कुमार, सरोज कुमार, अशोक कुमार, मुनीराम, रामकृपाल, मुसई, पुद्दन, केसरी प्रसाद, फागूराम, दीपक कुमार, मुन्नी देवी, मो. इश्हाक, मुस्ताक अहमद, शत्रुहन, रामबदन, झब्बर प्रसाद व कुसौरा के धर्मराज, मो. मोबीन तथा मो. इब्राहिम के गेहूं का फसल जल गयी।
विज्ञापन


 

आग से लगभग चार लाख बीस हजार रुपये का हुआ नुकसान

बेलवाडाड़ के लेखपाल संजीव यादव व कुसौरा के लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने लगभग चार लाख बीस हजार की क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। उप जिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार दुबे ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी। यथा शीघ्र क्षति पूर्ति का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा।

शार्ट सर्किट से चांदा बुजुर्ग में 50 बीघा फसल जली
पैकोलिया थानाक्षेत्र के पचपेड़वा चौराहे के पास चांदा बुजुर्ग गांव के सिवान में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग पचास बीघा गेहूं और गन्ना की फसलें राख हो गईं। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से आग बुझाई जा सकी।

थानाक्षेत्र के चांदा बुजुर्ग गांव के दक्षिण सिवान में लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को करीब 11 बजे शार्ट सर्किट के चिनगारी निकलने लगी। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ रिंकू ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पुलिस टीम व डायल 112 के साथ गांव वालों के सहयोग से आग बुझाने में लग गए। पछुआ हवा के कारण आग आसपास के खेतों की तरफ बढ़ने लगी। इसी बीच राकेश यादव ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर आए और जान जोखिम में डालकर जुताई करने लगे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। किसान राम प्रकाश वर्मा, चंद्रेश वर्मा का गन्ना और निजामुद्दीन, जलालुद्दीन,शौकत अली, मसीहुद्दीन, गपालू, हृदय राम, रामसेवक, सीताराम, रामधीरज, धर्मेंद्र, अब्दुल एवं अन्य की गेहूं फसल राख हो गई। आग बुझ जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच सकी।

 

शिवा और खजुहा खापड़ में सौ बीघा गेहूं की फसल जली

गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री गांव के राजस्व गांव शिवा और खजुहा खापड़ के सिवान में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से 25 किसानों की लगभग सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर गई। ग्रामीणों की सूचना पर आधे घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का जेनरेटर खराब होने से पंप सिस्टम स्टार्ट नहीं हो पाया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को बुझाया गया। शिवा गांव से सटे सिवान में किसान अर्जुन के खेत से अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते बगल के खजुहाखापड़ के सिवान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण आग को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि राजू ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि आधे घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का जेनरेटर खराब होने से स्टार्ट नहीं हो पाया और उससे पानी भी नहीं निकला। आसपास के ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग को अपने स्तर से बुझाया। इस घटना से किसान अक्षयलाल, शमीउल्लाह, कलीमुल्लाह, शाहिदा, कुमारी, राजपति, हरिराम, रामजीत, महादेव, राम ललित, सतीराम, जगराम, सुखई, निशा, मोहम्मद अली, मदनलाल, दिनेश कुमार, रमेश चंद्र, श्रीकांत, रामप्रसाद, ठाकुर प्रसाद, सूर्यकुमार, राघवराम, अब्दुल बारी, फैज मोहम्मद, विनोद सिंह आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने क्षति होने की जानकारी ली। लेखपाल जवाहरलाल को गांव में भेजकर आग लगने से नुकसान किसानों की सूची शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा।

पशुओं की चरनी, दो रिहाइशी छप्पर जले
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव में आग लगने से पशुओं की चरनी व दो रिहायशी छप्पर जल गए। शुक्रवार सुबह दस बजे लक्ष्मी सिंह की चरनी में जानवरों के लिए धुईहर किया गया था। तेज हवा से चिंगारी निकली और आग लग गई। देखते ही देखते बगल के राम भुवन चौधरी और खैरु चौधरी के रिहायशी छप्पर में आग पकड़ ली। मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। तत्परता के साथ जानवरों और छप्पर से समान निकाल कर बाहर किए। हालांकि छप्पर में रखा अनाज निकालने में असफल रहे। जिससे अनाज जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed