{"_id":"5755c6164f1c1b5d439c5219","slug":"the-fire-destroyed-the-entire-household","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पूरी गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पूरी गृहस्थी जलकर राख
अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
लगी भयानक आग
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के श्रीचन्द्र यादव के मकान में रात के दो बजे के आग लग गई। इसमें घर में रखी नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे साढे़ चार लाख रुपये भी जल गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है।
श्रीचन्द्र यादव का परिवार रोज की तरह खा पीकर रात करीब 10 बजे अपने-अपने बिस्तर पर गए। रात करीब दो बजे के लगभग जलन महसूस होने पर उनकी एकाएक आंख खुली तो पूरा घर धू-धू कर जलते दिखा। रात होने से गांव व पड़ोस के लोग भी मदद में नहीं पहुंच सके। इसलिए घर से कुछ भी नहीं निकाल सके। श्रीचंद्र के अनुसार अनाज में अरहर लगभग 5 क्विंटल,10 क्विंटल धान, 3 क्विंटल चावल, 50 बोरा गेहूं, 3000 रुपये का धान का बीज, 2 साइकिल, 1थ्रेसर, 1 इंजन, घर के लोगों का सारा कपड़ा बिस्तर, बर्तन आदि सब कुछ आग में जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि खूंटे से बंधी भैंस भी गम्भीर रूप से झुलस गई। उसे किसी तरह से बचाया जा सका। चिकित्साधिकारी कुदरहा उसका इलाज कर रहे हैं। पुराना बेचकर नया ट्रैक्टर लेने के लिए साढ़े चार लाख रुपये नकद घर में रखा था वह भी जलकर राख हो गया। परिवार के आठ सदस्यों के सामने अब भोजन और कपड़े का संकट खड़ा है।