फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family beat the young man to death, gouged out his eyes

Basti News: परिवार ने युवक को पीटकर मार डाला, फोड़ दी आंखें

Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The family beat the young man to death, gouged out his eyes
अमेरिका वर्मा की फाइल फोटो
- घर में पार्टी करने के दौरान शुरू हुआ आपस में झगड़ा
विज्ञापन

- मृतक की पत्नी ने उसके पिता, मां, भाइयों पर दर्ज कराया हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के जीतीपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर नशे में धुत दो पक्षों में मारपीट हो गई। परिवार के लोगों ने 32 वर्षीय एक युवक को काफी मारापीटा। पत्नी के मुताबिक उसकी आंखें भी फोड़ दी गईं। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी परशुरामपुर और वहां से जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। जहां घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जायदाद हड़पने के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के माम-पिता, भाई सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जीतीपुर गांव के राम लखन वर्मा के घर पर शुक्रवार को पूरा परिवार इकट्ठा था। सभी लोगों ने देर रात मुर्गा पकाकर खाया और कुछ लोगाें ने शराब भी पी। खानपान के दौरान किसी बात पर उन लोगों में झगड़ा होने लगा। मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी जायदाद हड़पने की नियत से रात करीब साढ़े दस बजे उसके पति अमेरिका वर्मा (32) को उसके ससुर राम-लखन वर्मा, सास मालती देवी, जेठ राम गनेश वर्मा, देवर राजेद्र व विनोद अपशब्द कहते लाठीडंडे से मारने-पीटने लगे। वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन परिजनों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

आरोप है कि वे लोग तब तक अमेरिका वर्मा को मारते रहे जब तक वह मर नहीं गया। इतना ही नहीं उसके सामने ही उसके पति की आंखें भी फोड़ दीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर भेजवाया। गंभीर हालत देख डाॅक्टर ने श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर की सूचना पर शव अयोध्या पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed