{"_id":"68fa910d275d58b10b0a93ca","slug":"the-employee-who-went-to-collect-the-dues-was-beaten-up-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146317-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बकाया वसूलने गए कर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बकाया वसूलने गए कर्मी से मारपीट
Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी पिता व दो पुत्रों पर बृहस्पतिवार दोपहर बकाया वसूलने गए बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन मनोज कुमार चौधरी को अपश्बद कहते हुए लोहे की रॉड, डंडे से पीटने का आरोप है।
मनोज ने पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, बिजली निगम कई दिनों से बकाया वसूली का अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को लाइनमैन मनोज कुमार चौधरी साथियों के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे मंगल बाजार में बकाया वसूली कर रहे थे।
मनोज का आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय निवासी और उनके दो बेटों ने हमला कर दिया। उन्हें अपशब्द कहा और डंडे और लोहे के रॉड आदि से पीटा। एसओ महेश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद