फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The drain was left after making half, it was difficult to get out of the houses

आधा बनाकर छोड़ दिया नाला, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The drain was left after making half, it was difficult to get out of the houses
रौतापार वार्ड के अमरुद बाग मोहल्ले में घरों के सामने पड़ा मलबा। - फोटो : BASTI
आधा बनाकर छोड़ दिया नाला, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासनने साधी चुप्पी, 24 मई से ठप है निर्माण
बस्ती। शहर के रौतापार वार्ड के अमरूद बाग मोहल्ले में महीने भर पहले शुरू हुआ नाला निर्माण का कार्य इन दिनों बंद है। अधूरा नाला और उसके सामने लगे मिट्टी के ढेर ने लोगों का आवागमन बाधित कर दिया है। नागरिकों ने इसके लिए नगरपालिका प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन न तो नाला पूर्ण किया जा सका और न ही मिट्टी के ढेर हटाए गए।
नतीजतन नागरिकों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। अमरूद बाग स्थित श्रीराम गैस एजेंसी के पास नगरपालिका ने महीने भर पहले जब नाला निर्माण शुरू कराया तो नागरिकों को लगा कि अब उनके घर के सामने जलभराव नहीं होगा। गहरी खुदाई कर नाले का निर्माण कुछ हद तक कराया गया और मिट्टी सामने सड़क पर डाल दी गई। 24 मार्च को अचानक ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। नतीजा यह हुआ कि अर्धनिर्मित नाला व उसके पास लगे मिट्टी के ढेर ने मोहल्ला वासियों की समस्या और बढ़ दी है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व बीमार लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

..
नाला निर्माण के दौरान ठेेकेदार ने घरों के सामने खुदाई करा दिया, तभी से हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आवागमन बाधित हो गया है।
- अनन्या
...
सड़क पर मिट्टी पसरा होने के कारण मुश्किल बढ़ गई है। यह स्थिति महीने भर से बनी हुई है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नयोनिका
...
घरों से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। एक तरफ गहरा नाला तो दूसरी तरफ मिट्टी का ढेर है। नगरपालिका प्रशासन लापरवाही कर रहा है।
अशोक कुमर बरनवाल
...
महीने भर से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। इसके लिए नगर पालिका दफ्तर भी गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। यहां दुश्वारी है और जिम्मेदार चुप बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत गुप्ता
..
कोट
नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। नागरिकों की समस्या दूर की जाएगी।
- अखिलेश कुमार त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed