फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Director issued a notice to the District Agriculture Officer.

Basti News: निदेशक ने जारी किया जिला कृषि अधिकारी को नोटिस

Wed, 12 Nov 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Director issued a notice to the District Agriculture Officer.
बस्ती। सिद्धार्थनगर के जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल और बस्ती के डॉ. बाबू राम मौर्य से कृषि निदेशक ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह कार्रवाई दो दिन पहले जनपद भ्रमण पर आए कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी की जांच में मिली खामियों और उसके बाद समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गोरखपुर में समीक्षा बैठक के दौरान बस्ती और सिद्धार्थनगर के जिला कृषि अधिकारी के कामकाज पर नाराजगी जताई थी। कृषि मंत्री ने दोनों अधिकारियों के काम की समीक्षा कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कृषि निदेशक ने दोनों जिला कृषि अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि, नौ नवंबर को गोरखपुर जाते समय कृषि निदेशक ने बस्ती में खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की थी। इसके बाद सिद्धार्थनगर जाते समय हथियागढ़ स्थित राजकीय बीज भंडार और बसडीला सहकारी समिति का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीज गोदाम में गेहूं, सरसों समेत दलहन और तिलहन के बीज पर मिलने वाले अनुदान और रेट लिस्ट की वॉल पेंटिंग नहीं पाई गई थी। बसडीला समिति पर भी डीएपी, यूरिया और एनपीके आदि की रेट लिस्ट भी नहीं मिली थी। इस पर कृषि निदेशक ने काफी नाराजगी जताई थी। सिद्धार्थनगर जिले में भी निरीक्षण के दौरान इस तरह की कमियां पाई गईं थीं। कृषि निदेशक ने यह रिपोर्ट गोरखपुर में हुई समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री के सामने पेश कर की थी। इस पर कृषि मंत्री ने यह तक कह डाला कि दोनों अधिकारी काम करने लायक नहीं हैं। बस्ती के जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबू राम मौर्य ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल गया है, जल्द ही जवाब दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed