फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The direction of studies will change under the adolescent education program

Basti News: किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत बदलेगी पढ़ाई की दिशा

Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The direction of studies will change under the adolescent education program
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम से अलग मानव शरीर की बदलती हुई संरचना का भी ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश दिया गया है। इसके तहत पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मनोविज्ञान व जीव-जंतु विज्ञान विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को शरीर में बदलती संरचना से लेकर हार्मोन का ज्ञान देंगे। यदि स्कूल में दोनों विषय में से किसी एक विषय का शिक्षक नहीं है या पद रिक्त है तो संबंधित स्कूल के विज्ञान विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। योजना के तहत 10 से लेकर 19 वर्ष तक विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से किशोर शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जिसके बाद ये शिक्षक अपने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताएंगे। किशोर शिक्षा कार्यक्रम भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के साथ उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि निर्देशों के बारे में सभी प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed