फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The debris of the bridge that collapsed seven years ago has not been removed.

Basti News: सात वर्ष पहले ढहे पुल का नहीं हटा मलबा

Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The debris of the bridge that collapsed seven years ago has not been removed.
अमहट छठ घाट के पास नदी में सात वर्ष से पड़ा मलबा- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के दक्षिण स्थित पुराने अमहट घाट पुल को गिरे सात वर्ष से अधिक हो चुका है। नए पुल को तैयार हुए पांच वर्ष से ज्यादा समय गुजर गया। मगर पुराने पुल का मलबा अभी भी नदी में पड़ा है। इससे नदी की अविरल धारा तो अवरुद्ध हो ही रही है, छठ पूजा जुटने वाले श्रद्धालुओं को भी खटक रहा है।
छठ पूजा के लिए वेदी तैयार करने पहुंचे आवास विकास कॉलोनी नित्यानंद कहते हैं कि विभाग के अधिकारी ही नहीं घाट पर पहुंचने वाले जन प्रतिनिधि भी इसे नजरअंदाज करके चले जाते हैं। भूअर निवासी राधिका सिंह बताती हैं कि हर साल वे परिवार के साथ छठ पूजा में आती हैं। हर बार नदी में गिरे पुल का हिस्सा दिखने पर पीड़ा होती है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में पुल से एक मोरंग लदा ट्रक गुजर रहा था, तभी पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया।
हादसे में ट्रक भी नदी में जा गिरा। पुल निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के अलावा जन प्रतिनिधियों के आंदोलन के बाद नए पुल का निर्माण करा दिया गया। लेकिन जिम्मेदार पुराने पुल का मलबा हटाना भूल गए। मलबे में कूड़े के ढेर भी फंसे हुए हैं। इससे जल दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू कहते हैं कि कुआनो को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। नदी की धारा को यह मलबा अवरुद्ध कर रहा है। यदि जल्द मलबा नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा उनके व बाकी साथियों की ओर से समय-समय पर नदी की सफाई की जाती है, यह मलबा नदी की सफाई में बड़ा रोड़ा है।

पर्यावरण प्रेमी व सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय बताते हैं कि नदी प्राकृतिक रूप से खुद को स्वच्छ करती है, ज्यादा दिनों तक मलबा नदी में पड़ा रहने से इसका जल दूषित होगा। इससे जलीय जीवों के जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। ऐसे में मलबे को जल्द हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed