फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose in her maternal home

Basti News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose in her maternal home
वाल्टरगंज। मायके में रह रही क्षेत्र के देईपार गांव की महिला का फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

जानकारी के बलुसार वहां की 23 वर्षीय निशा पुत्री अनिल कुमार का शव शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे सफेद दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चौकीदार राम नरेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंपी और शव को कब्जे में लिया।
घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घर पर मृतका अपनी मां के साथ थी। भाई ने बताया कि उसकी बहन अपनी ससुराल से पांच छह दिन पूर्व ही आई थी।
विज्ञापन

उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसकी बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। मृतका के भाई विशाल, किशन, बहन कुसुमलता, नेहा तथा मां तीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed