फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The crackdown on brokers intensified, with the CMO searching every corner of the women's hospital.

Basti News: दलालों की धरपकड़ तेज, सीएमओ ने महिला अस्पताल का कोना-कोना छाना

Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The crackdown on brokers intensified, with the CMO searching every corner of the women's hospital.
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ।
बस्ती। सरकारी अस्पतालों से मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल पहुंचाकर अवैध वसूली करने वाले मरीज माफियाओं और कथित दलालों की धरपकड़ तेज हो गई है। बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम सक्रिय दिखे और औचक जांच करने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का कोना-कोना देखा और संदिग्धों से पूछताछ करते हुए वार्ड की गतिविधियां देखी।
विज्ञापन

सीएमओ सुबह सवा दस बने अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां कर्मचारियों और डॉक्टरों में खलबली जैसी स्थिति हो गई। ओपीडी में दाखिल हुए। यहां सभी ओपीडी कक्ष में जाकर डॉक्टर, वहां बैठे कर्मी समेत मरीजों से पूछताछ की। डॉ. ममता रानी से जानकारी लेने के बाद डॉ. पीएल गुप्ता से पूछताछ की। पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड के बाद अन्य जांच केंद्रों पर पहुंचे और लाइन में खड़े मरीजों के पर्चे देखे। डॉक्टर से लिखी दवा पर्ची देखते हुए किसके साथ अस्पताल में आए इसकी जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। लेबर रूम में प्रसव पीड़ा वाली महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद वह सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। आपरेशन से हुए प्रसव के बाद भर्ती प्रसूताओं से क्रमवार जानकारी ली। अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पैसा आदि के बारे में पूछताछ की। ओटी में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed