{"_id":"69879a3aa9036dc78c0b5f71","slug":"the-condition-of-282-roads-will-improve-and-connectivity-will-increase-in-villages-basti-news-c-207-1-bst1005-152729-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 282 सड़कों की सुधरेगी हालत, गांवों में बढ़ेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 282 सड़कों की सुधरेगी हालत, गांवों में बढ़ेगी रफ्तार
विज्ञापन
बस्ती सदर ब्लॉक क्षेत्र के लौकिहवा-खौरहवा मार्ग संवाद
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछेगा। आगामी तीन माह में बस्ती जनपद की 282 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की यह वे सड़कें हैं, जो काफी खराब अवस्था में हैं, जिन्हें बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव पिछले वर्ष ही भेजे गए थे।
अब 41.90 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है, शासन से इसके लिए करीब 20 फीसदी धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। इसमें 41.90 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति बस्ती जनपद के 282 सड़कों के लिए मिली है। जनपद में 300.14 किमी. दूरी में सड़क बनेगी, इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया चालू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड वन मिलकर इन सड़कों का कायाकल्प करेंगे। बताया गया कि इसमें पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-वन 104 सड़कों की दशा सुधारेगा। इन सड़कों की लंबाई 113.325 किमी. है। इस पर 15.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड 178 सड़कों पर कार्य कराएगा। इसकी लंबाई 186.810 किमी. है और शासन स्तर से 26.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि जिले में ग्रामीण सड़कों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। इनकी बदहाल दशा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड के अभियंताओं की टीम ने सर्वे किया।
चिह्नित इन सड़कों पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद जनपद के दोनों खंडों से 300.14 किलोमीटर की लंबाई में इन 282 सड़कों के पुनरुद्धार के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनके लिए कुल 41 करोड़ 90 लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए 20 प्रतिशत यानी कि आठ करोड़ 38 लाख रुपये बतौर टोकन मनी जारी कर दिया और तत्काल आगे की प्रक्रिया शुरू कर कार्य चालू करने का निर्देश भी दिया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही ग्रामीण सड़कों की बिगड़ी दशा सुधरेगी और ग्रामीण राहगीरों का सफर आसान होगा।
बस्ती सदर में लौकिहवा गांव को जोड़ने वाली सड़क भी होगी चकाचक : बस्ती सदर ब्लॉक क्षेत्र के खौरहवा, लौकिहवा मार्ग की खराब हालत को सुधारा जाएगा। इसके लिए 84 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से बनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सड़क बनने से कई मोहल्ले की राह आसान हो जाएगी। करीब तीन किमी लंबी यह सड़क है।