फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The cleaning of water tanks has been awaiting budget allocation for a year and a half.

Basti News: पानी की टंकियों की सफाई के लिए डेढ़ साल से बजट का इंतजार

Tue, 13 Jan 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The cleaning of water tanks has been awaiting budget allocation for a year and a half.
कटरा पानी टंकी की नहीं हुई सफाई व रंगाई-पुताई संवाद
बस्ती। नगर पालिका की ओर से शहर में साफ स्वच्छ पेयजल जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है, मगर, शहर में बने ओवरहेड टैंकों की डेढ़ साल से सफाई ही नहीं कराई गई है। नगर पालिका अधिकारी बजट न होने का हवाला दे रहे हैं। वहीं दूषित पानी की सप्लाई से लोगों को सेहत को नुकसान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में 15 नए-पुराने ओवरहैड टैंक और करीब 28 नलकूपों से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इंदौर में दूषित जलापूर्ति की घटना के बाद भी नगर पालिका बस्ती की तरफ से अभी भी बड़े मुख्य ट्रांसमिशन ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे लोग जलापूर्ति व्यवस्था और शुद्धता पर सवाल कर रहे हैं। पालिका ने इन टैंकों की सफाई कब कराई थी, इसके बारे में अधिकारियों के भी जवाब अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंकों के साथ मोहल्ले में जलापूर्ति पाइपलाइन की पड़ताल की गई तो इस तरह की लापरवाही सामने आई। अधिकांश मोहल्ले में बिछाई गई पाइपलाइनों को अभी गंदगी से निकाला नहीं गया है। नाले के गंदे पानी में डूबी पाइपलाइनों में लीकेज की जानकारी भी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि इससे लोग जाने-अनजाने में दूषित जल का सेवन भी कर ले रहे हैं। वहीं नगर पालिका बजट का रोना रो रही है। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि मिलने के बाद ओवरहेड टैंकों और जर्जर पाइपलाइनों की स्थिति सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक की रंगाई भी नहीं : शहर के आठ बड़े ओवरहेड टैंक की रंगाई तक नहीं कराई गई है। इससे टैंक दूर से बदरंग दिखते हैं। टैंक के नजदीक रहने वाले कटेश्वर पार्क निवासी संतोष ने बताया कि टैंक की सफाई कब कराई गई होगी उनकी जानकारी में नहीं है।
जलकल परिसर के अभिषेक, राहुल ने बताया कि टैंक की सफाई नहीं कराई जाती है। भिजीत सिंह ने बताया कि कभी-कभी पानी पीने लायक नहीं मिलता। कटरा के पास पेयजल के ओवरहेड टैंक को चालू हुए सालों हो गए, पर रंगाई कब हुई थी पता नहीं है।

छह माह से रिपोर्ट नहीं ले पाई नगर पालिका: जुलाई 2025 में शहर के विभिन्न मोहल्ले से 12 पानी सैंपल लिए गए थे। जांच के लिए सैंपल को जलनिगम के प्रयोगशाला में भेजे थे। वहां बताया गया कि जांच हो चुकी है, लेकिन 28 हजार रुपये के चलते रिपोर्ट नहीं दी गई है। छह माह से लोग बिना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए ही जलकल का पानी पी रहे हैं। करीब दो लाख लोग नपा के पानी पर आश्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed