फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The chill will continue to haunt us...waiting for rain for relief

Basti News: अभी सताएगी ठिठुरन...राहत के लिए बारिश का इंतजार

Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The chill will continue to haunt us...waiting for rain for relief
रोडवेज परिसर में अलाव का आनंद लेते लोग। संवाद
बस्ती। प्रचंड ठंड से निजात की संभावना अभी नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठिठुरन नहीं कम हो रही है। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि सर्द हवा के साथ आ रही नमी ने वातावरण में एक परत बना लिया है, जिसके कारण धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

ठंड और शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घने कोहरे के चलते सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। ठंड बढ़ने से लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वातावरण में नमी का स्तर अधिक बना हुआ है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 93 प्रतिशत तथा न्यूनतम 81 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। हवा की गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रही।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने अथवा बादल बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है तथा हवा पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed