{"_id":"6a723d1cd59cf5a20c0f53d3","slug":"the-chant-of-bam-bam-bhole-will-resound-from-ayodhya-to-basti-basti-news-c-207-1-bst1001-163694-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या से बस्ती तक होगा बम-बम भोले का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या से बस्ती तक होगा बम-बम भोले का जयघोष
विज्ञापन
भद्रेश्वरनाथ में कांवड़ उत्सव को लेकर की जा रही तैयारी। संवाद
बस्ती। दो दिन बाद बस्ती से अयोध्या के बीच शिवभक्तों के ''बोल बम'' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस बार कांवड़ उत्सव में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम से लेकर अयोध्या की रामनगरी तक करीब 80 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेंगी और पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन व शिव भक्ति का माहौल रहेगा।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सात अगस्त की शाम से बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्य वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति रहेगी। चारपहिया और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।
हालांकि, अभी से श्रद्धालुओं के छोटे-छोटे जत्थे वाराणसी, हरिद्वार और बाबा बैद्यनाथ धाम सहित विभिन्न शिवधामों के लिए रवाना होने लगे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार से अयोध्या के सरयू तट से कांवड़ में जल भरकर बाबा भद्रेश्वरनाथ समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का कारवां निकलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत, विश्राम, भंडारा और चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। समाजसेवी संगठन और स्थानीय लोग सेवा कार्यों में जुटे हैं। मार्ग पर शिव जागरण, भजन संध्या और धार्मिक आयोजनों की भी तैयारियां चल रही हैं।
भद्रेश्वरनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित सदर विकासखंड के बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में श्रावण तेरस पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। नौ अगस्त की शाम से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू होगा और 10 अगस्त तक पूरा मंदिर परिसर तथा भद्रेश्वरनाथ गांव श्रद्धालुओं से भर जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कर प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 अगस्त की रात से जलाभिषेक शुरू होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
घघौआ से भद्रेश्वरनाथ तक रहेगी तीसरी आंख की निगरानी
पूर्वांचल की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद सीमा घघौआ से लेकर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले से लगे 1,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे कांवड़ मार्ग पर 350 अतिरिक्त हाई-रिजॉल्यूशन, नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुविधा से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 2,500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।
इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान संतकबीरनगर सीमा से ही भारी वाहनों को बस्ती की ओर आने से रोक दिया जाएगा। पॉलिटेक्निक चौराहे पर गोरखपुर, संतकबीरनगर और मेंहदावल की ओर से आने वाले वाहनों को बस्ती-बांसी मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बड़ेवन, फुटहिया समेत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा गोटवा, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी और महराजगंज सहित विभिन्न संपर्क मार्गों से हाईवे पर चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। बस्ती से अयोध्या तक का हाईवे कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
कांवड़ उत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सात अगस्त तक बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध हो जाएगा। बस्ती से अयोध्या तक हाईवे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेगा। 11 अगस्त की शाम से चरणबद्ध तरीके से सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा। पूरे कांवड़ मार्ग पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
- डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती