Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bullies, enraged by the fight, attacked with a country-made bomb

Basti News: मारपीट से तिलमिलाए दबंगों ने देसी बम से किया हमला

Tue, 25 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The bullies, enraged by the fight, attacked with a country-made bomb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। कस्बे के मछली मंडी में तीन दिन पहले मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के दबंगों ने शनिवार की रात में दूसरे पक्ष के घर पर देसी बम से हमला कर दिया। पहले पुलिस घटना को असत्य मानकर जांच-पड़ताल करने का बहाना बनाती रही, मगर रविवार की रात में एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
शुक्रवार की शाम नरसिंहपुर गांव निवासी आदित्य सिंह दोस्तों के साथ हनुमानगढ़ी नगर वार्ड के मछली मंडी आया था। किसी बात पर उसकी इसी वार्ड के रहने वाले माता प्रसाद सोनकर से बहस हो गई। बात बढ़ गई तो माता प्रसाद के बेटे और अन्य परिजन मौके पर जुट गए और आदित्य व उसके साथियों की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने के बाद आदित्य साथियों के साथ लौट गया।
विज्ञापन

मारपीट से तिलमिलाए आदित्य ने साथियों के साथ खौफनाक योजना बना डाली और शनिवार की रात करीब दो बजे दो बाइक से चार लोगों को साथ लेकर माता प्रसाद के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने गाली देते हुए देसी बम से हमला कर दिया। छर्रे लगने से माता प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद अगल-बगल के घरों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। पहले तो लोगों ने पटाखे की आवाज समझकर अनदेखी की। बाद में पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुरादीपुर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के पास जाने को कहा। वहां तैनात सिपाहियों ने सुबह थाने पर आने को कहकर टाल दिया। शनिवार को जब वह थाने पर गया तो मौजूद उप निरीक्षक ने जांच-पड़ताल का हवाला देकर वापस भेज दिया।

रविवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने देर रात आदित्य और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मामले की जांच-पड़ताल में मिले तथ्यों के आधार पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed