सांड ने पटक-पटक कर मार डाला: जानवरों के लिए घास लेने खेत गई थी महिला, सिर और पेट में आई गंभीर चोट
पशुओं के लिए घास काटने गई छावनी थाना क्षेत्र की वृद्ध महिला को सांड ने पटक- पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में पशुओं के लिए घास काटने गई छावनी थाना क्षेत्र की वृद्ध महिला को सांड ने पटक- पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सायरा देवी (65) पत्नी सांवल चौहान शुक्रवार शाम करीब सात बजे जानवरों के लिए घास काटने खेत में गई थीं। वापस आते समय रास्ते में एक सांड ने महिला के ऊपर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सांड ने महिला को कई बार उठाकर पटका।
आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और गांव में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग पहुंचे तो महिला लहूलुहान पड़ी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को खदेड़ा। परिवार के लोग घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पति सांवल चौहान ने छावनी पुलिस को दी।