फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a young man who had gone to irrigate his fields was found hanging from a noose in the garden.

Basti News: बाग में फंदे से लटका मिला खेत में सिंचाई करने गए युवक का शव

Thu, 29 Jan 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to irrigate his fields was found hanging from a noose in the garden.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकते हुए पाया गया है। ग्रामीणों ने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी पंकज 26 पुत्र राम सुभग यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंकज बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर से थोड़ी दूर पर स्थित गेहूं के खेत में सिंचाई करने के लिए निकला था। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

खोजबीन करते सुबह हो गई लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। थाना क्षेत्र के ग्राम नौगढ़ में गांव के बाहर स्थित बाग में ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे पेड़ की डाल से लटक रहे शव को देखकर शोर मचाया। इसी बीच मृतक के भाई संजय यादव भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान अपने भाई पंकज के रूप में की। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के तरफ से कोई आशंका नहीं व्यक्त की गई है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed