फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a young man was found hanging in Pathan Tola.

Basti News: पठान टोला में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in Pathan Tola.
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले में सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवम सोनी (22) पुत्र स्व. चंद सोनी घर में अकेला था। रात करीब 10 बजे जब उसका भाई सत्यम घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने खिड़की से झांका, तो देखा कि शिवम का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटक रहा था। उसके पास एक बड़ा बक्सा रखा था, जिससे अनुमान है कि उसने उसी पर चढ़कर फंदा लगाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी जयदीप दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिवम कुछ महीनों से घर पर रह रहा था। इससे पहले वह बाहर काम करता था। पिता की मृत्यु करीब चार वर्ष पहले हो चुकी थी। घर लौटने के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed