{"_id":"691638a5119f21d8530db988","slug":"the-body-of-a-tube-well-worker-was-found-hanging-in-a-government-residence-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147618-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला नलकूप कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला नलकूप कर्मचारी का शव
Fri, 14 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह विकास भवन के पास स्थित सरकारी आवास में एक नलकूप कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को बाहर निकाला और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रौसिंहा गांव निवासी उदयनारायण (43) के रूप में हुई है, जो नलकूप चालक के पद पर तैनात थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उदयनारायण ने दो बैंकों से लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था और उसे चुकाने को लेकर वह काफी तनाव में थे। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात उदयनारायण अपने आवास पर अकेले थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब साथी कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जवाब न मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।