{"_id":"69406f6d793a9979180b6c43","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-on-the-bridge-of-the-kuano-river-basti-news-c-207-1-bst1006-149520-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो नदी के पुल पर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो नदी के पुल पर मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के पुल के पास सोमवार की सुबह कुदरहा ब्लॉक के पशु अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी मसुरिहा ग्राम निवासी कमलेश सिंह (58) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने कुआनो नदी के पुल के पास शव पड़ा देखकर लालगंज के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बबलू को सूचना दी। उन्होंने लालगंज चौकी प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थोड़ी ही देर में शव की शिनाख्त मसुरिहा ग्राम निवासी कमलेश सिंह (58) के रूप में हो गई।
कमलेश के शव की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि कमलेश हृदय रोग से पीड़ित थे। वह शुक्रवार को अपनी बेटी के घर देवरिया के लार गए थे। वहां से रविवार की सुबह घर के लिए निकले थे। कमलेश की दो बेटियां हैं और दोनों का शादी विवाह हो चुकी है।