{"_id":"617c4166c3de2b29113fd732","slug":"the-assailants-ran-away-snatching-the-chain-basti-news-gkp4147273179","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सोई महिला की चेन छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सोई महिला की चेन छीनकर भागे उचक्के
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर जाते दिख रहे उचक्के
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के रौता चौकी अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप की गली में घर के बाहर धूप में सोई महिला के गले से उचक्के सोने की चेन खींचकर भाग गए। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान करने में जुट गई है। फुटेज में दो उचक्के काले रंग की बाइक पर जाते दिख रहे हैं। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पिकौरा बख्श कांटा बाबा की कुटी के पास रहने वाली आशा उर्फ उर्मिला श्रीवास्तव पत्नी प्रीतम श्रीवास्तव घर के बाहर धूप में सो रहीं थीं। इसी दौरान दो लोग काले रंग की बाइक से पहुंचे। उनमें से एक ने महिला के गले से चेन खींच लिया। इसके बाद दोनों रौता चौराहे की तरफ से भाग गए।