फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administrative building of Gaur police station is ready, instructions given to complete the remaining work.

Basti News: गौर थाने का प्रशासनिक भवन बनकर तैयार, बचे हुए कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Wed, 06 May 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The administrative building of Gaur police station is ready, instructions given to complete the remaining work.
बभनान। गौर थाना को जल्द ही नया अपना भवन मिल जाएगा। आवास विकास परिषद द्वारा गौर बाजार से टिनिच जाने वाले मार्ग पर बेलहिया गांव में थाना का प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को क्षेत्राधिकार हरैया स्वर्णिमा सिंह ने नवनिर्मित थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को बचे हुए काम पूरा करने का निर्देश दिया ।
विज्ञापन

गौर थाना का प्रशासनिक भवन अप्रैल 2024 से बनना शुरू हुआ था। प्रशासनिक भवन को तीन मंजिला बनाया गया है। पहले फ्लोर पर नौ कमरे दूसरे फ्लोर पर 8 कमरे व तीसरे फ्लोर पर सात कमरे बनाए गए हैं। इसी में किचन, माल खाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है। लगभग 5:30 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। कुछ कार्य बचे हुए हैं जिन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक भवन के पीछे आरक्षी आवास व अधिकारी आवास का भी निर्माण पुलिस आवास निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जो इसी वर्ष पूरा होने का लक्ष्य है। उस पर लगभग 8 करोड़ 45 लख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में 2025 बैच के आरक्षी प्रशिक्षण अवधि पूरी करके थाने पर तैनात किया गया है। गौर थाने पर भी दो दर्जन से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। गौर थाने का अपना निजी भवन न होने से वहां कर्मियों व अधिकारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बताया कि इसी माह थाना का प्रशासनिक भवन हैंडओवर करके यहां शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed