{"_id":"687d4e2e64da0497e10a0d76","slug":"the-administration-demolished-the-house-built-on-the-pit-land-at-ekda-intersection-basti-news-c-207-1-bst1004-140505-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक्सड़ा चौराहे पर गड्ढे की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक्सड़ा चौराहे पर गड्ढे की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने ढहाया
Mon, 21 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के एक्सड़ा चौराहे पर गड़्ही के जमीन में बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त करता बुलड
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक के कलवारी-बस्ती मार्ग पर एक्सड़ा चौराहे के पास गड्ढे की जमीन पर बने दो मंजिला मकान को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। राजस्व विभाग व नगर पुलिस एवं नायब तहसीलदार स्वाति सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस मामले में एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर बने अवैध मकान को गिराने का वाद दाखिल किया था।
सड़क के पूरब तरफ कई अवैध मकान बने हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन मकानों का निर्माण गड्ढे की सरकारी जमीन पर किया गया था। लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन अनुपालन न होने पर यह कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। प्रशासन ने अन्य अवैध निर्माणों पर भी नजर रखने की बात कही है।
नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने बताया कि ध्वस्त किए गए मकान के बगल में जितने अवैध निर्माण हैं, आदेश मिलते ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सत्तार अली, दिनेश कुमार पांडेय, कानूनगो अशर्फी लाल व लेखपालों के अलावा पुलिस मौजूद रही।