फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The accused sexually exploited the woman on the pretext of marriage and turned hostile after getting a job

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण नौकरी लगने पर मुकर गया आरोपी

Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The accused sexually exploited the woman on the pretext of marriage and turned hostile after getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण किया गया। बाद में नौकरी लग जाने पर आरोपी शादी से मुकर गया। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि करीब पांच वर्ष पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला श्याम बहादुर यादव उनके संपर्क में आया। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के बाद उसने शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी कर वह उसे अपने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रूम पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच आरोपी श्याम बहादुर की आंबेडकरनगर में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी लग गई। इसके बाद से वह शादी के लिए आनाकानी करने लगा। इसकी जानकारी होने पर नौ फरवरी को अपने भाई-बहन और बहनोई के साथ आरोपी के घर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं मिला।

आरोप है कि उसके माता-पिता और बहनों ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। गांव के बाहर आने पर आरोपी का भाई कुछ लोगों को लेकर आया और घेर लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी वहां से खिसक गए।
आरोपी बार-बार सुलह करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने श्याम बहादुर यादव समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed