फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thackeray pickup

हाइवे डिवाडर से टकराई पिकअप, दो घायल

Sat, 11 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
thackeray pickup
हाइवे पर डिवाडर से टकराई पिकअप, दो घायल
विज्ञापन

गोटवा (बस्ती)। डस्टबिन लादकर बस्ती की ओर जा रही पिकअप शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक और एक अन्य घायल हो गए। दोनों को एनएचएआई एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

हादसा शनिवार सुबह नगर थाना क्षेत्र में फोरलेन के गोटवा बाजार के पास हुआ। कानपुर से डस्टबिन लादकर बस्ती की ओर जा रही पिकअप के चालक का अचानक स्टीयरिंग से नियंत्रण हट गया जिससे बेकाबू पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। चालक ज्ञानेंद्र निवासी बिधुन थाना उरई और उसमें सवार कलवारी थाने के सैफाबाद निवासी वरुण पांडेय घायल हो गए। इस दौरान एक लेन प्रभावित रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा और क्रेन के सहारे पिकअप को सड़क से किनारे कराया। घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed