{"_id":"61ed9ab4eb76de1829538823","slug":"tet-3131-examinee-absent-basti-news-gkp424710099","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा: 28,992 अभ्यर्थियों में से 3131 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा: 28,992 अभ्यर्थियों में से 3131 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा : 28,992 में से 3131 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में 3131 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 28,992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 25,861 ही शामिल हुए। पहली पाली में 1919 और दूसरी पाली में 1212 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली के परीक्षा के लिए सर्दी होने के बावजूद परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को परीक्षा केंद्रों पर भीड़ लग गई थी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट डेढ़ घंटे पहले खोल दिया गया था। जिससे केंद्रों पर भीड़ न हो। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर और मास्क की व्यवस्था की गई थी। फिर भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। परीक्षा छूटने पर रोडवेज, गांधीनगर समेत अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति रही। लोग जाम के कारण कंपनी बाग चैराहा, रोडवेज तिराहा और पचपेड़िया मार्ग पर काफी देर तक फंसे रहे। वहीं, केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहे। एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए केंद्रों को 12 सेक्टर में बांटा गया था। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक की तैनात रहे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगाए गए थे। सभी अभ्यर्थी को पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य था। उसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। वैध दस्तावेज वाले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका गया। इस संबंध में पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे।