फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tenure of block chiefs ends, administrator appointed

ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक नियुक्त

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tenure of block chiefs ends, administrator appointed
ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक नियुक्त
विज्ञापन

बस्ती। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल बुधवार आधी रात से खत्म हो गया। इसके साथ ही जिले के सभी 14 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। उनके स्थान पर संबंधित एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है। आधी रात से ब्लॉक प्रमुखों के डोंगल डिएक्टिवेट कर दिए गए।
जिले में कुल करीब 1185 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 17 मार्च 2015 को शपथ दिलाई गई थी। इनके साथ ही 14 ब्लॉकों के प्रमुख भी चुने गए थे।
बुधवार आधी रात को जैसे ही इनका कार्यकाल खत्म हुआ, उसके तुरंत बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने सभी ब्लॉकों में एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया। अब ब्लॉकों में विकास कार्यों का जिम्मा प्रशासकों के हवाले होगा। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासकों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम हर्रैया को विक्रमजोत, परशरामपुर, कप्तानगंज, दुबौलिया, गौर तथा हर्रैया ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त किया गया। एसडीएम भानपुर को रामनगर, सल्टौआ गोपालपुर और रूधौली एसडीएम को रूधौली ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। एसडीएम सदर को बहादुरपुर, कुदरहा, बनकटी, सांऊघाट तथा सदर ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed