{"_id":"6a5bcf829d8dfddbbc0b99b7","slug":"tenure-of-14-block-pramukhs-to-end-today-administrators-to-be-appointed-basti-news-c-207-1-bst1005-162594-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज समाप्त होगा 14 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल, बनेंगे प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज समाप्त होगा 14 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल, बनेंगे प्रशासक
विज्ञापन
बस्ती। जिले के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई रात 12 बजे समाप्त हो रहा है और उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाया जा चुका है, जिन्हें नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं है।
पंचायत चुनाव कराने में विलंब के बीच कार्यकाल पूर्ण कर चुके जिला पंचात अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया है। अब रविवार को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी पूर्ण होगा। ऐसे में इन्हें भी प्रशासक का दायित्व मिलने की उम्मीद है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल गत 25 मई को पूर्ण होने के उपरांत 26 मई से 1175 ग्राम पंचायतों में प्रधानों एवं 12 ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। इन्हें प्रशासक बनाने को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 11 जुलाई को पूर्ण होने से पूर्व 10 जुलाई को शासन ने इन्हें प्रशासक बना दिया। जिपं अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधानों की भांति इन्हें भी नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं होगा। पुराने कार्यों को गतिमान रख सकेंगे। नवीन कार्य कराने के लिए गांवों के प्रशासक को डीएम से अनुमोदन लेना होगा। वहीं जिला पंचायत के प्रशासक को प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए डीएम के माध्यम से शासन भेजना पड़ेगा।