{"_id":"6aa5b31f3ae487ab890f28ba","slug":"tenders-re-issued-for-previously-completed-works-notices-issued-to-three-officials-including-the-bdo-basti-news-c-207-1-bst1005-166667-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पूर्व में हो चुके कार्यों की दोबारा निकाली निविदा, बीडीओ समेत तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पूर्व में हो चुके कार्यों की दोबारा निकाली निविदा, बीडीओ समेत तीन को नोटिस
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र पंचायत कप्तानगंज की कार्ययोजना वर्ष 2026-27 में पूर्व में कराए जा चुके कार्यों को दोबारा शामिल कर उनकी निविदा निकालने के मामले में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बीडीओ केके सिंह, तत्कालीन जेई वसीम अंसारी और ब्लॉक के लेखाकार अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला विकास अधिकारी के पत्र और स्थलीय सत्यापन के दौरान सामने आया कि कई कार्यों की निविदा 12 जून को प्रकाशित कर 29 को खोली गई थी। इनमें ग्राम पंचायत बट्टूपुर (यादव पुरवा) में राम जनक के खेत से कन्हई यादव के घर तक और पुलिया से तुलसीराम यादव के खेत तक सीसी रोड का निर्माण शामिल था। यह कार्य पहले ही सांसद निधि से कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से कराया जा चुका था।
इसी तरह ग्राम पंचायत तेलियाडीह में पिच रोड से परमात्मा के घर होते हुए त्रिलोकपुर सरहद तक सीसी रोड का निर्माण भी मई-जून 2026 में ग्राम पंचायत की ओर से पहले ही कराया जा चुका था।