{"_id":"5fda4d578ebc3e40fb198015","slug":"temprature-basti-news-gkp377138667","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में और गिरेगा दिन का पारा, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में और गिरेगा दिन का पारा, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में और गिरेगा दिन का पारा, बढ़ेगी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आगामी चौबीस घंटे में जनपद का पारा गिरने के आसार हैं जिससे ठंड में और इजाफा होगा। वहीं, सर्द हवाओं के कारण बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। गुनगुनी धूप के साथ सुबह हुई और शाम तक सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ऐसे वातावरण में दिन का तापमान 24 डिग्री से सिर्फ दो डिग्री घटा लेकिन न्यूनतम तापमान 12 के दहाई के आंकड़े से खिसककर नौ डिग्री पर आ गया।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक दिन में धूप होने के बावजूद ठंड रहेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। पछुआ हवा सामान्य से तेज गति से चलेगी।