फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temple structure damaged due to lightning

बिजली गिरने से मंदिर का ढांचा क्षतिग्रस्त

Sun, 25 Sep 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Temple structure damaged due to lightning
बिजली गिरने से मंदिर का ढांचा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

बस्ती। रविवार दोपहर करीब दो और तीन बजे के बीच तेज बारिश के बीच अलग-अलग दो जगहों पर बिजली गिरी। उससे मंदिर का ऊपरी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। दो मवेशियों की मौत हो गई।
गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर दिन में करीब तीन बजे बिजली गिर गई। मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही मंदिर में लगे विद्युत उपकरण पंखे, बोर्ड और अन्य उपकरण भी जल गए। वहीं मंदिर के पड़ोस में रहने वाले हरिबेलास के घर में लगे बिजली के सभी उपकरण व वायरिंग पूरी तरह से जल गई। हालांकि, कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। बिजली गिरने की जानकारी मिलने पर मंदिर परिसर में क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, दोपहर दो बजे के करीब बारिश के दौरान बिजली गिरने से भैंस व उसके एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस चौकी उमरिया से कुछ दूरी पर सरयू नदी किनारे माझा में शिव मूरत यादव निवासी रेवटिया अपने मवेशियों को लेकर चराने ले गए थे। तभी अचानक बारिश के बीच बिजली गिरी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना लेखपाल को दी। लेखपाल ने मौके पर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed