{"_id":"63b7168693e4f06478412806","slug":"temperature-low-down-basti-news-gkp463342883","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहीं रुका बर्फीली हवाओं का प्रवाह, जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहीं रुका बर्फीली हवाओं का प्रवाह, जनजीवन बेहाल
विज्ञापन
सुबह छाया रहा कोहरा।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं रुका बर्फीली हवाओं का प्रवाह, जनजीवन बेहाल
- पांचवें दिन नहीं निकला सूरज, लुढ़का पारा
- न्यूनतम छह और अधिकतम साढ़े 13 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
- सभी प्रमुख ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। बर्फीली हवाएं चलने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। धूप नहीं निकलने से 24 घंटे के भीतर तापमान में एक डिग्री की फिर गिरावट दर्ज की गई। पांच दिन के भीतर पांच डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे गिर चुका है।
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान साढ़े 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शुक्रवार को भी तापमान में इजाफा नहीं होगा।
उधर, सभी प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते नजर आएं। अस्पताल में मरीज लेकर भर्ती तीमारदारों की भी चुनौती बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अभी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह कम नहीं हो रहा है। वातावरण में जमीन से करीब चार सौ मीटर ऊपर नमी की परत पहले से जमी हुई है। सर्द हवाएं उसे हटने नहीं दे रही हैं। ऐसे में जब तक हवाओं के रुख में परिवर्तन नहीं होगा तब तक धूप निकलने की संभावना कम है।
-----------------
ठंड से जनजीवन बेहाल
भीषण ठंड के कारण जनजीवन बेहाल है। सामान्य दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। टंकी के ठंडे पानी की वजह से गृहणियों को काफी मुश्किलों का सामाना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चुनौती उन लोगों के लिए पेश आ रही है जिन्हें बाइक लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है। गर्म कपड़ों से पूरे अंग ढकने के बावजूद अंगुलियां सुन्न हो जा रही हैं। सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति प्रभावित हो रही है। बाकी दिनों की अपेक्षा लोग भी प्रार्थनापत्र लेकर कम पहुंच रहे हैं। गर्म कपड़े और हीटर-ब्लोअर की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।
-----------------
ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान
बस्ती। कोहरे की वजह से सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेन की गति धीमी हो गई है। रेलवे स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं। देहरादून-गोरखपुर (15006) सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि कोहरे व ठंड के कारण अधिकांश ट्रेन विलंब से पहुंच रही हैं। वरिष्ठ टीटीआई आरपी सिंह के अनुसार 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 14 मिनट, 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे 9 मिनट, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 घंटे 3 मिनट, 12592 राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 2 मिनट व 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट लेट रही। वहीं, 15006 देहरादून-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 घंटे 30 मिनट विलंब से पहुंची है। 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, 15046 ओखा एक्सप्रेस, 14010 चंपारन सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 15532 जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19038 अवध एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम, 15008 कृषक एक्सप्रेस, 20538 कुशीनगर, 15708 आम्रपाली व 13020 बाघ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लेट पहुंच रही हैं।