{"_id":"686594d77b9458fa8b013d8f","slug":"tehsildar-wrote-a-letter-to-the-advocates-boycotting-the-court-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139390-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: न्यायालय का बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं को तहसीलदार ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: न्यायालय का बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं को तहसीलदार ने लिखा पत्र
Thu, 03 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
हरैया। एक माह से तहसील में चल रही रार को समाप्त करने के लिए तहसीलदार पंकज गुप्ता ने पहल की है। बुधवार को तहसीलदार ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर कोर्ट का बहिष्कार समाप्त किए जाने का अनुरोध किया है। यह पत्र अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम की हुई बैठक के बाद तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद भेजा गया है।
अधिवक्ता तहसील में हुए विवाद के बाद से ही तहसीलदार की भूमिका को लेकर नाराज है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम के साथ हुई घटना के बाद लेखपालों को उकसाकर तहसीलदार ने तहसील का माहौल खराब किया। यही नहीं, वह खुद भी लेखपालों व अमीनों के साथ धरने पर बैठे। आरोप लगाया कि तहसीलदार ने सेवा नियमावली का उल्लंघन कर मामले को हल करने के बजाय लेखपालों के प्रदर्शन को हवा दी। धरने के दौरान लेखपालों ने अधिवक्ताओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कीं। आरोपी अधिवक्ता महिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पत्र पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी निर्णय लेंगे। अभी तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा।