{"_id":"57bf2b944f1c1b305fd4f139","slug":"teens-and-children-died-from-meningitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से किशोर और बच्चे की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से किशोर और बच्चे की मौत हुई
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
इंसेफ्लाइटिस से गोपी की हुई मौत । फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल पर कहर बरपा रहे दिमागी बुखार से 24 घंटे के भीतर जिले के दो लोगों की जान चली गई। जिसमें एक 16 वर्ष का किशोर भी शामिल है। पैकोलिया और साऊंघाट क्षेत्र में हुई इन मौतों से पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीण में डर है कि कहीं इसका असर और बढ़ा तो बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ जाएंगे। मौतों के बाद जागी स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंचकर क्लोरिनेशन में जुटी हैं।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार आमा गांव के पवन कुमार सोनी के पुत्र गोपी (पांच वर्ष) को 22 अगस्त को तेज बुखार हुआ और झटके आने लगे। परिवार के लोग उसे लेकर हर्रैया सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर ने तबियत में सुधार न होने पर 23 अगस्त को उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे की मौत हो गई। गांव में शव आते ही कोहराम मच गया।
साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाने के चक मझारी गांव का रहने वाला मुकेश कुमार पाल (16) पुत्र राम बृक्ष पाल मुंडेरवा थानाक्षेत्र के आमचांदी गांव में अपने मामा राम पराग पाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था। रविवार दोपहर एक बजे तेज बुखार होने पर परिवार के लोग सदर अस्पताल ले गए। बुखार तेज होते देख डॉक्टरों ने सोमवार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां बुधवार को मुकेश ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने बताया कि मुकेश की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से हुई।