{"_id":"68e182e9593cf305c20d6c14","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-train-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145215-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
Sun, 05 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। शनिवार शाम गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से पिपरा जप्ती के नजदीक डाउन ट्रैक पर किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक राजेश उर्फ छोटू (17) के पिता राम नरेश बताते हैं कि राजेश कुछ समय पहले करंट की चपेट में आने से झुलस गया था, तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। वह ट्रैक पर कैसे पहुंच गया, किसी को पता नहीं चल सका।
परिवार में लोग शोक में डूबे हैं। छोटे भाई प्रेमचंद, राम स्वरूप और हरिचरन सहित सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। संवाद