फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager beaten and unconscious after accusing him of mobile theft

Basti News: किशोर को मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीटा, बेहोश

Sat, 25 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten and unconscious after accusing him of mobile theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा में बरात आए एक किशोर पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उसे सीएचसी कप्तानंगज ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात शख्स पर सिर पर प्राणघातक चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मुड़िला कठार निवासी महेंद्र कुमार ने बताया है कि उनके दोस्त सुरेंद्र चौधरी की बरात में 22 जनवरी को वह अपने भाई जितेंद्र (17) के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर डांस के दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उनके भाई के ऊपर किराना की दुकान से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाने लगा।
भाई की पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महेंद्र के अनुसार, अब जितेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्रकरण में हर्रैया पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच एसआई त्रिभुवन यादव को सौंपी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed