{"_id":"6352c6f8743099677f3c6376","slug":"teenager-arrested-for-raping-innocent-basti-news-gkp4548692104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पांच साल की मासूम के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में आरोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पांच साल की मासूम के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में आरोपी को भेजा गया जेल
Sat, 22 Oct 2022 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:29 PM IST
सार
मोहल्ले में खेलने गई पांच वर्षीय मासूम को गांव के 13 वर्षीय किशोर ने टॉफी देने की लालच देकर अपने घर में ले गया। इस बात की जानकारी होते ही किशोर के छोटे भाई ने अपनी दादी को जानकारी दी।उसकी दादी ने घर के अंदर जाकर देखा तो किशोर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही किशोर ने अपने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम मोहल्ले में खेलने गई पांच वर्षीय मासूम को गांव के 13 वर्षीय किशोर ने टॉफी देने की लालच देकर अपने घर में ले गया। इस बात की जानकारी होते ही किशोर के छोटे भाई ने अपनी दादी को जानकारी दी।
विज्ञापन
उसकी दादी ने घर के अंदर जाकर देखा तो किशोर वहां से भाग गया। उसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को हुई। उन लोगों ने यूपी-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन